सेँवई खीर


सामग्री - दूध- 1 लीटर, सेँवई- 1 कप, चीनी- स्वादानुसार, घी- 1 छोटा चम्मच, बादाम, पिस्ता, किशमिश आदि सूखे मेवे (मनचाही मात्रा मेँ)


विधि

एक कड़ाही मेँ घी डालकर सेँवई को भून लेँ। बादाम 2-2 टुकड़ोँ मेँ काट लेँ तथा पिस्ता को बारीक काट लेँ। इसके बाद दूध उबालेँ व भुनी सेँवई डालकर मंदी आंच पर पकाएँ। गाढ़ा हो जाने पर चीनी मिलाएँ तथा कटे बादाम, पिस्ता व किशमिश मिलाएँ। अब और सूखे मेवोँ से सजाकर परोसेँ।